नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे के दौरान भारत और मलेशिया के बीच रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिली है। इस दौरे के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में दोनों देशों ने कई अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इन समझौतों में सेमीकंडक्टर, डिजिटल पेमेंट (UPI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और सांस्कृतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। खासतौर पर डिजिटल भुगतान और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को दोनों देशों के भविष्य के आर्थिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये समझौते भारत-मलेशिया की रणनीतिक साझेदारी को नई गति देंगे और व्यापार, निवेश व तकनीकी सहयोग को और मजबूत बनाएंगे। डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI को मलेशिया में विस्तार देने पर भी सहमति बनी है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों और कारोबारियों को लाभ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे। वहीं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत को भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार बताते हुए सहयोग को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
सेमीकंडक्टर से लेकर डिजिटल पेमेंट व AI तक, भारत-मलेशिया के बीच कई बड़ी डील पर लगी मुहर
Published On:
Date:














