बलिया: सीयर ब्लॉक में सचिवों का विरोध, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन—20 ने छोड़ा आधिकारिक ग्रुप

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया के सीयर ब्लॉक में ऑनलाइन अटेंडेंस और बढ़ते गैर-विभागीय कार्यभार के विरोध में सचिवों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। दोपहर तक सभी 20 सचिवों ने ब्लॉक का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया, जिससे विभाग में हलचल मच गई।

सचिवों ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, आरोप लगाया कि फील्ड स्टाफ पर तकनीकी व अतिरिक्त कार्यों का अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है।
प्रदर्शन में तेजबहादुर, दीपचंद्र सोनकर, अमित आनंद व अन्य सचिव मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights