स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा स्कूलों की अहम जिम्मेदारी : अपर जिलाधिकारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun / Liberal Media

बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा स्कूल प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे ईमानदारी और सख्ती से निभाया जाना चाहिए।

बैठक में जनपद के समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं परिवहन प्रबंधक उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जारी अधिसूचना का कई विद्यालयों द्वारा अभी तक पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। सभी स्कूल यह सुनिश्चित करें कि अधिसूचना में दिए गए समस्त निर्देशों का पालन किया जाए तथा स्कूल स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights