एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी एक्ट को बताया काला कानून

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन।
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ (पंजी.) के तत्वाधान में परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार, श्री हरिदास धाम में शनिवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री उपस्थित रहे, जिनका पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी एक्ट को काला कानून बताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो जनता चुनाव में जवाब देगी।
उन्होंने बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का भी विरोध किया और आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
बैठक में सवर्ण समाज की ओर से नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान भी किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights