नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2,050 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 31 दिसंबर 2025 तक 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
एसबीआई की इस भर्ती से देशभर के युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।









