सवारियों से भरे ऑटो में कंटेनर की भीषण टक्कर, 5 की मौत 4 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

AGRA | Liberal Media

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर लोग दो ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बॉडी बंद कंटेनर ट्रक ने दोनों ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल भिजवाया।

घटनास्थल पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की और बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बॉडी बंद कंटेनर कलकत्ता सामान लेकर जा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights