सौरभ वर्मा का चयन यूपी अंडर-14 राज्य क्रिकेट टीम में

By Liberal Media

Published On:

बीकेटी, लखनऊ। होनहार क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-14 राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। सौरभ की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन के साथ हेड कोच हर्ष सिंह के मार्गदर्शन का इसमें अहम योगदान रहा है।

सौरभ पिछले कुछ वर्षों से नियमित अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और मैच टेम्परामेंट में सुधार कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर हर्ष सिंह ने उन्हें बधाई दी और आगे भी कड़ी मेहनत करने का मार्गदर्शन दिया। सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी और कोचिंग स्टाफ ने सौरभ वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights