AGRA
LIBERAL MEDIA
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत कोठी मीणा बाजार स्थित सत्तों लाला फूड कोर्ट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही फूड कोर्ट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।








