सट्टी थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, कालीचरण कुशवाहा ने संभाला चार्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा (कानपुर देहात)।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा किए गए तबादलों के क्रम में सट्टी थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी का स्थानांतरण रनिया थाने में होने पर रविवार को कस्बे में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कस्बेवासियों एवं प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व प्रधान कल्लू यादव व विनोद कुमार ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवागत थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विदाई समारोह में लोगों ने देवनारायण द्विवेदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के प्रयासों के लिए आभार जताया।

लोगों ने नवागत प्रभारी कालीचरण कुशवाहा से भी कस्बे की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर जहांगीरपुर प्रधान किशन कुमार, दिवैर प्रधान संदीप कुमार, दीपक मिश्रा, इरफान खान, जकरिया, सैय्यद हबीबुल हसन सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights