सरकारी योजनाओं के अधूरे कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी कंबल वितरण कार्यक्रम को ग्रामीणों ने बताया सराहनीय पहल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। हसेरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंसुआ में शीत ऋतु के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में की गई इस पहल को कई ग्रामीणों ने मानवीय और जनहितकारी कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना ग्राम प्रधान की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, जिससे गांव में सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।कंबल वितरण के साथ ही ग्राम पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों का असंतोष भी सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए। हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकी और पाइपलाइन का कार्य अधूरा है और कई मजरों में आज तक नल कनेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नालियों की सफाई और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं हो सकी है ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक आने पर कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम कर जनता को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि आवास योजना, मनरेगा रोजगार, सड़क, शौचालय, पंचायत भवन और सामुदायिक स्थलों जैसे बुनियादी विकास कार्य अब भी अधूरे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित के कार्यों के साथ-साथ अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता देकर ग्राम पंचायत के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights