महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती 33 हजार केवीए के निर्माणाधीन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवती की पहचान करदह निवासी रिम्पा (21) के रूप में हुई है, जो घरेलू काम से नाराज होकर सरकारी नौकरी की मांग कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सरकारी नौकरी की मांग को लेकर 33 हजार केवीए टॉवर पर चढ़ी युवती, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








