KANNAUJ | Liberal Media कन्नौज जनपद में शारीरिक शोषण की शिकार एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कृष्ण कुमार, निवासी बिहारीपुर सिमरिया थाना ठठिया, द्वारा उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। मामले में तिर्वा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पीड़िता का कहना है कि वह लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने एक बार फिर प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह उच्च अधिकारियों और न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होगी।








