अमरोहा के हसनपुर नगर में यातायात व्यवस्था को ताक पर रखकर नो एंट्री जोन में भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। गुरुवार को नगर के साप्ताहिक बाजार के दिन सुबह करीब 11 बजे एक डीसीएम प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया,जिसके कारण मुख्य बाजार में घंटों भीषण जाम लगा रहा। पुलिस की लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है।साप्ताहिक बाजार होने के कारण दरबार के निकट काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक डीसीएम चालक नियमों को ठेंगा दिखाते हुए ट्रक लेकर बाजार के बीचों-बीच पहुँच गया। जाम इस कदर लगा कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि सुबह कड़ाके की ठंड थी, जिसके कारण भीड़ अपेक्षाकृत कम थी। यदि धूप खिली होती और भीड़ अधिक होती, तो अनियंत्रित जाम में कोई बड़ा हादसा हो सकता था।प्रशासन की इस ढिलाई से नाराज व्यापारियों और राहगीरों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल वीडियो के माध्यम से लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बाजार के दिन जब नो एंट्री लागू
साप्ताहिक बाजार में ‘नो एंट्री’ तोड़ घुसा ट्रक, घंटों लगा रहा भीषण जाम।
Published On:
Date:








