सपा विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं दुद्धी (विधानसभा क्षेत्र 403) से आठ बार निर्वाचित रहे विजय सिंह गोंड के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिलेश यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि विजय सिंह गोंड समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। आदिवासी भाइयों के लिए उनका संघर्ष, उनकी सादगी और जनसेवा ही कारण रही कि जनता ने उन्हें बार-बार अपना प्रतिनिधि चुना।

सपा प्रमुख ने कहा कि विजय सिंह गोंड का जाना पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

विजय सिंह गोंड लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights