शाहजहांपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के शाहजहांपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बरेली से लौटते समय वे साउथ सिटी स्थित भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर, विधायक, एमएलसी समेत भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सपा द्वारा पीडीए शब्द को लेकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। कभी ‘पी’ का अर्थ बदला जाता है, कभी ‘डी’ और कभी ‘ए’ का। पहले सपा यह स्पष्ट करे कि पीडीए का असली मतलब क्या है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली राजनीतिक शक्ति है और यही कारण इस मौके पर एमएलसी डॉ . सुधीर गुप्ता , विधायक अरविंद सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शाहजहांपुर में, हुआ जोरदार स्वागत, सपा की ‘पीडीए’ राजनीति पर उठाए सवाल
Published On:
Date:








