बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में रामविचार यादव को जिला प्रवक्ता, राजकुमार पाण्डेय को जिला सचिव/प्रवक्ता तथा रामनाथ पासवान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मुख्य पर्यवेक्षक अवलेश सिंह ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, जो साजिश का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं ने वोट अधिकार की रक्षा तथा 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया।
सपा की बैठक में संकल्प — मतदाता सूची से नाम कटौती का किया विरोध
Published On:
Date:








