संविधान के लिए दी गई अनगिनत कुर्बानियाँ, उसका मान-सम्मान बनाए रखना जरूरी
26 जनवरी पर प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसके निर्माण और संरक्षण के लिए असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संविधान का मन, सम्मान और अक्षरशः पालन करना चाहिए। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है और यही भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग संविधान की मर्यादा को बनाए रखते हुए देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।














