दतिया (मध्यप्रदेश)।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले से अंधविश्वास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की कामना में एक युवक ने श्मशान घाट में जल चुकी चिता की राख से स्नान किया और मृतक की खोपड़ी व अस्थियों को पॉलिथीन में रखकर घर ले गया।
जानकारी के अनुसार घटना श्मशान घाट की है, जहां स्थानीय लोगों ने युवक को संदिग्ध गतिविधि करते देखा। श्मशान में पड़ी एक शॉल के आधार पर लोगों ने युवक की पहचान की और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि संतान प्राप्ति के लिए वह एक बाबा के कहने पर ऐसा कर रहा था। उसने स्वीकार किया कि बाबा द्वारा बताए गए कथित टोटके के चलते उसने यह कृत्य किया।
घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अंधविश्वास फैलाने वाले तथाकथित बाबा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें तथा किसी भी प्रकार की अवैज्ञानिक मान्यताओं से दूर रहें।
संतान प्राप्ति की अंधविश्वासी मान्यता में युवक ने श्मशान में किया आपत्तिजनक कृत्य
Published On:
Date:








