सांसद राजीव राय ने 51 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरित कर दिलाया आत्मनिर्भर बनने का भरोसा

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। लोकसभा क्षेत्र घोसी के सांसद राजीव राय ने अपने सांसद निधि मद से दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरित की। नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में 51 दिव्यांगों को सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सांसद ने कहा कि दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही अब कृत्रिम अंग लगाने के लिए जयपुर नहीं जाना पड़ेगा, टीम सीधे जनपद में सेवाएं प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights