नई दिल्ली। गाजियाबाद में सामने आए ट्रिपल सुसाइड के मामले को लेकर शुक्रवार को संसद में गंभीर चिंता व्यक्त की गई। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस हृदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रहे कंटेंट और अफवाहों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया।
राजीव शुक्ला ने कहा कि रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि सोशल मीडिया पर मौजूद नकारात्मक, दबाव बनाने वाले और भ्रामक कंटेंट का आम लोगों, विशेषकर पीड़ित परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्पष्ट और प्रभावी नीति बनाने की मांग की।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक और मानसिक सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।
राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने भी मानसिक स्वास्थ्य, अफवाहों और डिजिटल जिम्मेदारी को लेकर चिंता जताई।
संसद में उठा गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड का मामला, सोशल मीडिया पर नियंत्रण की मांग
Published On:
Date:








