सलेमपुर सांसद का भाजपा पर बड़ा आरोप,सांसद खेल प्रतियोगिता में नहीं मिला निमंत्रण

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। सलेमपुर लोकसभा से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने भाजपा सरकार पर द्वेषपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जारी बयान में सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन इसके बावजूद सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में निर्वाचित सांसद को ही आमंत्रित नहीं किया गया।

सांसद ने कहा कि यह केवल उनका नहीं, बल्कि सलेमपुर की उस जनता का अपमान है, जिसने भारी मतों से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक द्वेष के कारण जनता के कार्यक्रमों को पार्टी कार्यक्रम बना रही है, जो लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

रमाशंकर राजभर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जोड़ने का संदेश देती हैं, लेकिन भाजपा सरकार इसे भी भेदभाव का जरिया बना रही है। सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और भाजपा की आलोचना हो रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights