देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को तिब्बती मार्केट स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सांसद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचान बना रहा है। राज्य में खेल अधोसंरचना, खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय और नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।









