सांसद का बिसौली दौरा, पीडीए सम्मेलन में हुए शामिल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं | Liberal Media

समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस दौरान वह बिसौली स्थित बुद्धा उपवन धर्मशाला में आयोजित समाजवादी बी.एल.ए. एवं पी.डी.ए. प्रहरी संगठनात्मक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता का वोट काटकर और मताधिकार को कमजोर कर लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वोट देने का अधिकार छीना गया तो जनता की आवाज भी खत्म हो जाएगी।

सांसद ने कहा कि बी.एल.ए. समाजवादी पार्टी की रीढ़ है, जो बूथ स्तर पर लोकतंत्र की रक्षा करने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को कमजोर करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी।

अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान किया ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights