हरकी पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर
दिव्य प्रेम मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हरिद्वार प्रवास के दौरान हरकी पौड़ी पहुंचकर सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा आरती के दौरान घाट पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
गंगा आरती के पश्चात श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट की गई। स्वागत के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और हरकी पौड़ी पर की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस मौके पर श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, सचिव शैलेश गौतम, सचिव वीरेंद्र कौशिक, सचिव उज्ज्वल पंडित, सदस्य अभय त्रिपाठी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











