नई दिल्ली | LIBERAL MEDIA
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अदालत के फैसले के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के सभी नेता ईमानदार हैं।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा था, जो अब नाकाम हो गया है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री में जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी भाजपा की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।








