उन्नाव | LIBERAL MEDIA
मत्स्य मंत्री संजय निषाद के भावुक होकर रोने के मामले पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद उनके मित्र हैं और वे उनके साथ बैठकर रोने का कारण जानेंगे।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, “वो हमारे मित्र हैं, हम उनसे पूछ लेंगे काहे के आंसू हैं, हम तो इसे खुशी के आंसू मानते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय निषाद भावुक हो गए थे और उन्होंने समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते हुए आंसू बहाए थे।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह उन्नाव में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
संजय निषाद के रोने पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, बोले—खुशी के आंसू मानते हैं
Published On:
Date:








