संगठित हिन्दू और सशक्त नारी शक्ति ही समर्थ भारत की आधारशिला: सुरजीत जी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित सूर्य लॉन में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। सम्मेलन में राष्ट्र की उन्नति के लिए जाति-पाति से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित कर ही राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विशिष्ट वक्ता डॉ. चारुलता सिंह ने नारी शक्ति पर बल देते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है। जब महिलाएं जागरूक और शिक्षित होंगी, तभी एक समर्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पिपराईच विधायक महेन्द्र पाल सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि संस्कार, सुरक्षा और सम्मान के साथ समाज को जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गोरखनाथ मंदिर के पुजारी नवनीत जी महाराज ने आशीर्वचन दिया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights