Gorakhpur | Liberal Media
गोला गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा गोला नगर पंचायत स्थित एक मैरेज हाउस में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर ने किया।
इस दौरान संघ के पदाधिकारी और नगर के नागरिक उपस्थित रहे। श्री उमर ने कहा कि संघ हमेशा राष्ट्रहित की रक्षा करता रहा है और यह भोज भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मित्रों पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर आत्मीयता और प्रेम का संदेश दिया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि नफरत नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और प्रेम की राजनीति में लोग संघ से जुड़ें।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज का आनंद लिया। खिचड़ी भोज सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, शांतिदास जी और सुरेन्द्र कुमार यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉक्टर देवा, राजेश उमर, संजय गुप्ता, जयराम वर्मा, नंदलाल जायसवाल, उपेन्द्र जायसवाल, पंकज सोनकर, पप्पू कसौधन, विवेक जायसवाल, सोनू चौरसिया रहे।








