संदिग्ध परिस्थितियों में BDO की दो गाड़ियां धू-धूकर जलीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – कुशीनगर | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में बीडीओ की दो गाड़ियां धू-धूकर जल गईं। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने बीडीओ की सरकारी और निजी गाड़ी में तेल छिड़ककर आग लगा दी।
घटना में बीडीओ आर.के. सेठ की दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बीडीओ आर.के. सेठ किराये के मकान में रह रहे थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव का बताया जा रहा है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights