Mathura | Liberal Media
गोवर्धन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड एकता तिराहा के समीप देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीतू पुत्र गणेश (उम्र लगभग 27 वर्ष) निवासी बघेल मोहल्ला दसविसा, गोवर्धन के रूप में हुई है। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने चार लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार गोवर्धन निवासी यूनिस, होरीलाल, विनोद एवं गांठोली निवासी सत्तो जीतू को मथुरा चलने की बात कहकर घर से अपने साथ ले गए थे। कुछ समय बाद मृतक के छोटे भाई नितिन ने फोन किया तो जीतू ने थोड़ी देर में लौटने की बात कही। इसके बाद देर शाम जीतू एकता तिराहा के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जीतू की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए थाना गोवर्धन में तहरीर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का








