रायबरेली जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कद थुलवांसा के पास की बताई जा रही है।








