संदिग्ध हालात में दरोगा की मौत पर राजनीति गरमाई, अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

बस्ती | LIBERAL MEDIA
न्यूज़ :
बस्ती जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में दिवंगत हुए दरोगा अजय गौड़ की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। दरोगा की श्रद्धांजलि सभा में एसपी और डीआईजी के शामिल न होने पर पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में एसपी यशवीर सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई गई। आरोप है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी अपने ही दिवंगत अधीनस्थ को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे, जबकि एएसपी, सीओ, दरोगा और सीआरओ ने कार्यक्रम में पहुंचकर औपचारिकता निभाई।
मामले को लेकर बीजेपी विधायक शलभ मणि ने डीजीपी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक दरोगा के भाई, एडीएम झांसी अरुण कुमार ने भी पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे।
आरोप है कि मामले की जांच में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई और बाद में दरोगा के शव के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights