बदायूं: सुंदरकांड, हवन और भंडारे के साथ सनातनी रूप में मनाया गया अंग्रेजी नव वर्ष

By Liberal Media

Published On:

Date:

रिपोर्ट: आशुतोष शर्मा

बदायूं जनपद की तहसील बिल्सी क्षेत्र के गुधनी खौंसारा स्थित श्री बल्देव धाम बालाजी दरबार में अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रातःकाल बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर सुंदरकांड की पावन चौपाइयों का पाठ किया गया, इसके बाद हवन, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए नव वर्ष की शुरुआत भक्ति भाव से की। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि अंग्रेजी नव वर्ष पर हमें अपनी बुराइयों को त्याग कर जीवन में अच्छाइयों की नई शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित श्रद्धालु/सेवकगण के नाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सुशील उपाध्याय, सुमित शर्मा, केशव उपाध्याय, विनय शर्मा,
आशुतोष शर्मा रहे

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights