समझौते का दबाव बना रहे आरोपी के भाई ने पीड़िता के घर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती में समझौता न करने पर रेप आरोपी के भाई ने पीड़िता के घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। बताया गया है कि रेप का मुख्य आरोपी पिछले एक महीने से जेल में है, जबकि उसका बड़ा भाई लगातार पीड़िता और परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था।

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी के बड़े भाई की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights