समीर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में युवक समीर सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। गोमती जोन पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को दयालपुर गांव के पास शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुए झगड़े के दौरान रामू यादव को गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने भागते समय एक अन्य युवक समीर सिंह को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामू यादव घायल हुआ था, जो इलाज के बाद स्वस्थ है। इस संबंध में थाना बड़ागांव में मुकदमा संख्या 0525/2025 दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस किया गया। एक निजी कैमरे की ऑडियो रिकॉर्डिंग से मिले

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights