समाजसेवी कुमार सागर का सम्मान, बच्चों को प्रेरणादायी पुस्तकें वितरित

By Liberal Media

Published On:

शाहजहाँपुर | LIBERAL MEDIA

शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर वीआईपी ग्रुप और लिबरल मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वीआईपी ग्रुप के संस्थापक अभिनय गुप्ता और लिबरल मीडिया से कौशलेंद्र मिश्रा ने समाजसेवी कुमार सागर को उनके द्वारा की जा रही समाजसेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि कुमार सागर द्वारा पिछले 11 वर्षों से निरंतर गरीब एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का सेवा कार्य किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को ऐसे लोगों पर भी ध्यान देना चाहिए जो निःस्वार्थ भाव से समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर कौशलेंद्र मिश्रा ने संस्था के बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए भविष्य में उन्हें पत्रकारिता का प्रशिक्षण देने का भी वादा किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शांतिकुंज हरिद्वार की पुस्तकें, जो युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी गई हैं, भी वितरित की गईं। इन पुस्तकों के माध्यम से बच्चों को संस्कार, नैतिक मूल्यों और महान व्यक्तित्वों के विचारों को जानने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी कुमार सागर ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights