गोला गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा के कद्दावर समाजसेवी रामेश्वर दुबे 15 जनवरी को बसपा में शामिल होंगे। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम में वे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
रामेश्वर दुबे ने बताया कि बहन जी के विचार, संघर्ष और बहुजन समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर वे बसपा में कार्यकर्ता के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और क्षेत्रवासियों से भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है।
चिल्लूपार में उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। धौरहरा गांव के प्रधान और समाजसेवी रामेश्वर दुबे का क्षेत्र में खासा दबदबा है। दलित, वंचित और शोषित वर्गों के बीच उनकी लोकप्रियता और सराहनीय पहल उन्हें विधानसभा में मजबूत हस्ती बनाती है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके शामिल होने से बसपा के लिए नई उम्मीदें जगी हैं।








