समाज की सहभागिता से ही जरूरतमंदों को मिलती है सच्ची राहत : तहसीलदार सत्येंद्र मोर्य

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। गोला ब्लॉक के ग्राम खोपापार में स्वर्गीय सुरेंद्र पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सत्येंद्र मोर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है, लेकिन समाज के सक्षम वर्ग को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता से किए गए सेवा कार्य अधिक प्रभावी, स्थायी और सार्थक होते हैं। स्व. सुरेंद्र पाण्डेय के नाम पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज को प्रेरणा देने वाला है।

विशिष्ट अतिथि कोतवाल राहुल शुक्ल ने कहा कि पुण्यतिथियों को सेवा कार्यों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights