समाधान दिवस में 21 शिकायतें, सिर्फ 2 का मौके पर निस्तारण

By Liberal Media

Published On:

Date:

Azamgarh | Liberal Media

आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील परिसर सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिसमें कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 6, पुलिस विभाग की 4, विकास विभाग की 2, नगर पंचायत की 2, विद्युत विभाग की 2, पूर्ति निरीक्षक से जुड़ी 2 तथा अन्य विभागों की 3 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से केवल 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका, जबकि शेष 19 मामलों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights