सज गया मां शीतला का दरबार, नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By Liberal Media

Updated On:

मऊ | LIBERAL MEDIA

नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शीतला का भव्य दरबार सजकर तैयार हो गया है। मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

श्रद्धालु मां शीतला के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जा रहा है।

मंदिर के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन विशेष श्रृंगार और आरती की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पूरे क्षेत्र में मां शीतला के दरबार की भव्यता और भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights