सहसपुर में बहुउद्देशीय शिविर: 709 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

By Liberal Media

Published On:

देहरादून – सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 709 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई 38 शिकायतों में से अधिकांश मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार के तहत 273 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की। कृषि, पशुपालन, उद्यान, राजस्व, समाज कल्याण, जिला पूर्ति और पंचायती राज विभागों ने भी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, कृषि यंत्र, बीज, पशु दवाएं, पेंशन, राशन और अन्य सुविधाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री विश्वास डाबर, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उप जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights