सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर अद्धा चौकी के सामने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, जला हुआ ट्रक वर्ष 2014 के एक पुलिस मुठभेड़ मामले में मुकदमे की संपत्ति के रूप में दर्ज था और लंबे समय से अद्धा चौकी के सामने खड़ा था।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights