रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में मामूली सड़क हादसा उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए, लेकिन इसके बाद मामला और बिगड़ गया।
आरोप है कि दूसरे बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर घायल अवस्था में ही पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी दोनों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना टांडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सड़क हादसे के बाद मारपीट, पिता-पुत्र को एक दर्जन लोगों ने पीटा, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








