सावधान: YouTube सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर सोशल मीडिया पर सक्रिय हुआ ठग गिरोह, ऐसे फंसाते हैं जाल में

By Liberal Media

Published On:

आगरा। डिजिटल दौर में जहाँ हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना चाहता है, वहीं साइबर ठगों ने अब YouTube क्रिएटर्स को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला ताजनगरी आगरा से सामने आया है, जहाँ एक फर्म संचालक से सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई।


​कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?


​ठगों द्वारा Facebook और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लुभावने विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। इसमें दावा किया जाता है कि बेहद कम पैसों में (जैसे ₹1200 में 1K सब्सक्राइबर) आपके चैनल की रीच बढ़ा दी जाएगी। विश्वास जीतने के लिए ये ठग शुरुआत में कुछ सौ रुपये एडवांस मांगते हैं और तुरंत कुछ “फेक” या “बॉट” सब्सक्राइबर बढ़ा देते हैं।


पैसे मिलते ही गायब हो जाते हैं सब्सक्राइबर


​पीड़ित के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने एडवांस राशि का भुगतान किया, उनके चैनल पर सब्सक्राइबर दिखने तो लगे, लेकिन महज 3 घंटे के भीतर ही वे सभी गायब हो गए। जब ठगों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने बदतमीजी की और चुनौती देते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।”


​लिबरल मीडिया की अपील: लालच में न आएं


​साइबर जानकारों का कहना है कि YouTube की पॉलिसी बहुत सख्त है। किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या पैनल से बढ़ाए गए सब्सक्राइबर को YouTube ‘स्पैम’ मानकर हटा देता है। इससे न केवल आपके पैसे डूबते हैं, बल्कि आपके चैनल के टर्मिनेट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।


​सावधान रहें:


​किसी भी अनजान व्यक्ति को सब्सक्राइबर या व्यूज के लिए पैसे न दें।
​WhatsApp कॉल या चैट पर होने वाले लुभावने वादों से बचें।
​अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो तुरंत Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights