रुद्रपुर: बिगवाड़ा मंडी समिति में ठेली व्यापारियों का हंगामा, अवैध वसूली के आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

रुद्रपुर के बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर में फल ठेली व्यापारियों ने अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन ₹100 की वसूली की जा रही है, जिसकी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कर्मचारी कैमरा देखते ही कक्षों में छिपते नजर आए।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि वसूली बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और मंडी समिति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights