बलिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें फाउंडेशन डे के अवसर पर सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी), जीरा बस्ती में आरसेटी बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा स्वयं निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अगरबत्ती, मशरूम, बिंदी, टैडी वियर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रदर्शनी का अवलोकन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके स्वरोजगार की जानकारी ली और उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आरसेटी का प्रशिक्षण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
आरसेटी निदेशक सुमित कुमार ने प्रशिक्षण व ऋण योजनाओं की जानकारी दी। एफएलसीसी अनिल शुक्ला ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के अखिलेश सिंह ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में कई प्रशिक्षार्थी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आरसेटी बाजार का आयोजन, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
Published On:
Date:









