रोटरी क्लब प्राइड व आर जे शंकरा नेत्रालय के तीसरे नेत्र शिविर में 157 जरूरतमंद पहुंचे, 60 का होगा लेंस प्रत्यारोपण

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

रोटरी क्लब प्राइड एवं आर जे शंकरा नेत्रालय के तत्वावधान में मऊ के आशीर्वाद पैलेस में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन का तीसरा नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया। दोपहर 1 बजे तक कुल 157 लोगों का पंजीकरण किया गया।

जांच के दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण 45 से अधिक लोग ऑपरेशन के लिए अयोग्य पाए गए, जबकि 60 पात्र रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण (मोतियाबिंद ऑपरेशन) के लिए वाराणसी भेजा गया। इन सभी रोगियों का ऑपरेशन आर जे शंकरा नेत्रालय में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, अब तक आयोजित दो नेत्र शिविरों में सैकड़ों जरूरतमंदों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है। तीसरे शिविर में चयनित रोगियों को रोटरी क्लब प्राइड व आर जे शंकरा नेत्रालय के वाहनों से वाराणसी ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद पुनः मऊ वापस लाया जाएगा। यात्रा, भोजन, नाश्ता, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की समस्त व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights