हसनपुर (अमरोहा)। कड़ाके की ठंड के बीच रोटरी क्लब हसनपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर, सोहत के विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल की। क्लब ने लगभग 600 स्क्वायर फीट के कक्ष के लिए मैटी (दरी) भेंट की, जिससे बच्चे फर्श की ठंड से बचकर अध्ययन कर सकें। साथ ही टोपे, मोजे और दस्ताने भी वितरित किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने शिक्षा और सेवा को समाज निर्माण का आधार बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
रोटरी क्लब हसनपुर ने ठंड से बचाव हेतु बच्चों को दी मैटी व गर्म कपड़े
Published On:
Date:








