आगरा | LIBERAL MEDIA
आगरा से बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी कुख्यात शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा हुआ है। 1-2 फरवरी 2026 की रात मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टॉवर’ पर हुई फायरिंग के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग के संपर्क में आया था और इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है।
एसटीएफ ने आरोपी को आगरा के बाह क्षेत्र के महावीर नगर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे गैंग नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।








