बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जनपद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस प्रयागराज से बांदा आ रही थी, जिसमें करीब 25 यात्री सवार थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण करीब एक घंटे तक राहत कार्य प्रभावित रहा और घायल दर्द से तड़पते रहे। बाद में स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बस में सवार यात्रियों ने घटना को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल
Published On:
Date:








